जनता ने गरीब हितैषी नीतियों के लिए वोट दिया : कांग्रेस
चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस के सभी कद्दावर नेताओं मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख और सुशील कुमार शिंदे ने एक साथ एक मंच से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए महाराष्ट्र की जनता का धन्यावाद दिया।
ठाकरे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को अपना बहुमूल्य वोट दिया।"
उन्होंने कहा, "जनता ने कांग्रेस-राकांपा सरकार की विकासशील नीतियों के लिए वोट दिया। हमारी सरकार गरीबों में भी सबसे गरीब तक पहुंचने में सफल रही, जो कि कांग्रेस की नीति है।"
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा महासचिव राहुल गांधी को भी गरीब हितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications