2012 तक दोगुना हो जाएगा उपभोक्ता वस्तुओं का बाजार : एसोचैम
एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री(एसोचैम) द्वारा 'एफएमसीजी सेक्टर में संभावनाएं' शीर्षक से जारी किए गए अध्ययन में कहा गया है कि, " एफएमसीजी सेक्टर 2010 तक ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र में 50 फीसदी वृद्धि दर्ज करेगा।
अध्ययन में कहा गया है," ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एफएमसीजी सेक्टर 18-20 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगा।"
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एफएफसीजी सेक्टर की वृद्धि दर करीब 12 फीसदी रही है।
एसोचैम का कहना कि कमजोर मानसून के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में मांग में तेजी बनी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में कुल बिक्री में से आधे पर हिंदुस्तान यूनीलीवर और डॉबर का कब्जा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications