भेड़िये ने 8 माह के बच्चे को बनाया शिकार
क्षेत्रीय वन अधिकारी आर. के. कन्नौजिया ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घटना जिले के कैपरगंज गांव की है, जहां बुधवार देर रात अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रहे आठ माह के बच्चे को अपना शिकार बना डाला। उसे बचाने गई मां और दो ग्रामीण भेड़िये के हमले में घायल हो गए।
कन्नौजिया ने बताया कि सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कांबिंग आपरेशन चलाया जा रहा है। भेड़िये के गांव के आस-पास छुपे होने की आशंका है। घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों से कहा गया है कि वे लाठी-डंडों के साथ समूह में रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications