चीन का बयान नियमित लफ्फाजी है : फारुक अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने यहां बुधवार की शाम कहा, "इस तरह के बयान एक नियमित लफ्फाजी से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। कभी-कभी अपने लोगों को दिखाने के लिए तूफानी बयानबाजी करनी पड़ती है। हम भी कभी-कभी अपनी मुट्ठी दिखाते हैं।"
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला यहां अपने 73वें जन्मदिवस पर फाउंडेशन फॉर एमिटी एंड नेशनल सॉलिडरिटी (एफएएनएस) की ओर से आयोजित एक समारोह के मौके पर संवाददाताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
अब्दुल्लाह ने कहा कि हमारी सरकार और सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अब्दुल्लाह ने कहा कि भारत में चीनी राजदूत झांग यांग ने पहले ही कह दिया है कि भारत और चीन के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।
राजधानी के इंपीरियल होटल में आयोजित इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री वसंत साठे और एम.एम.जैकब तथा जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और रॉ (रिसर्च एंड एनलिसिस विंग) के पूर्व प्रमुख जी.सी.सक्सेना भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications