सभ्य समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए स्थान नहीं : दीक्षित
लड़कियों के लिए यहां एक आत्मरक्षा कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए दीक्षित ने कहा, "सभ्य समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। आदमी के पास करने के लिए और भी बहुत कुछ हैं। यह बहुत हतप्रभ कर देने वाली बात है कि वह बलात्कार और यौन उत्पी़ड़न जैसे घृणित अपराधों में क्यों लिप्त होते हैं। इस तरह के अपराधों में लिप्त होने वाले व्यक्तियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए।"
'सेफ वूमन फाउंडेशन' ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लड़कियों के लिए यह कार्यशाला आयोजित की है।
मुख्यमंत्री ने बलात्कार, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न को सभ्य समाज के लिए कलंक बताया।
दीक्षित ने कहा, "महिलाओं के खिलाफ अपराध दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। जो लोग ये अपराध करते हैं वे सोचते हैं कि महिलाएं कमजोर हैं और उन्हें आसानी से दबाया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे सामान्य तरीके हैं जिनका इस्तेमाल कर महिलाएं अपनी मदद कर सकती हैं। उन्हें आगे आकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए।"
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications