हरियाणा विधानसभा चुनाव : किसी भी दल को बहुमत नहीं
निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है। सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी है। प्रमुख विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 31 सीटें जीतने में सफल रहा है। वर्ष 2005 में इनेलो ने केवल नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी।
हरियाणा जनहित कांग्रेस छह सीटें और भाजपा चार सीटें जीतने में सफल रही है। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया है। अन्य सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
यदि कांग्रेस यहां सरकार बनाने में सफल रहती है तो यह राज्य के इतिहास में पहला मौका होगा जब किसी सत्ताधारी दल की चुनाव के बाद दोबारा ताजपोशी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications