असम में अपहृत इंजीनियर का कोई पता नहीं चला
गायत्री कंपनी के अधिकारियों ने अपहर्ताओं से मानवता के आधार पर इंजीनियर को रिहा करने की अपील की है।
गायत्री कंपनी के उप महाप्रबंधक एस.एन राजू ने पत्रकारों से कहा,"हम लोगों ने अपहर्ताओं से इंजीनियर को रिहा करने की अपील की है।"
असम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने के शर्त पर कहा, "हम राव को खोजने के लिए अभियान जारी रखे हुए है। फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।"
गौरतलब है कि गुवाहाटी से 230 किलोमीटर दूर कोकराझार जिले के बोईपुर इलाके से नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के संदिग्ध आतंकवादियों ने इंजीनियर का अपहरण कर लिया था। राव आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के रहने वाले हैं।
इंजीनियर की रिहाई के बारे में एक अधिकारी ने कहा,"अपहृत इंजीनियर को बचाने के लिए असम सरकार ने एक विशेष कार्य बल का गठन किया है। साथ ही रिहाई के लिए पुलिस पहले से ही अभियान छेड़े हुए है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications