समुद्री सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करेगा भारत : एंटनी

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने गुरुवार को कहा कि भारत किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी समुद्री सीमाओं की चौकसी बढ़ाएगा। इसके लिए जल्दी ही एक सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी।

एंटनी ने कहा कि भारतीय सेना पहले से ही नई समुद्री सुरक्षा योजना के तहत समुद्री सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रही है।

रक्षा मंत्री ने गुरुवार को शुरू हुए नौसेना कमांडरों के चार दिवसीय सम्मेलन से इतर पत्रकारों को बताया, "हमारी नौसेना खतरों से निपटने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में है।"

एंटनी ने बताया, "समुद्री सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति की दिशा में चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रहीं हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सलाहकार की नियुक्ति करने में सरकार के सामने कोई बाधा है एंटनी ने कहा, "ऐसा कोई मुद्दा ही नहीं है।"

उन्होंने कहा कि समुद्र के किनारे स्थित हर राज्य की पुलिस का एक समुद्री प्रकोष्ठ होगा और राज्यों ने ऐसे प्रकोष्ठ गठित करने का काम शुरू भी कर दिया है।

मुंबई में आतंकी हमलों के बाद भारत ने तटीय सुरक्षा को मजबूत करने का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इन हमलावरों ने समुद्री रास्ते से शहर में प्रवेश किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+