उड़ीसा के स्वाइन फ्लू के मरीज की दिल्ली में मृत्यु
भुवनेश्वर से 515 किलोमीटर दूर स्थित राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में मरीज ए. के. भंवर की हालत खराब होने के बाद 18 अक्टूबर को उन्हें अपोलो अस्पताल भेज दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक विकास पटनायक ने आईएएनएस से कहा, "आज (गुरुवार को) भंवर की दिल्ली में मृत्यु हो गई।"
उड़ीसा में स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि होने के बाद से यहां के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications