मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिला जश्न का मौका
महाराष्ट्र , हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बढ़त हासिल कर कांग्रेस फिर से सत्तारूढ़ होने की ओर बढ़ रही है। इससे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जीत का जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर उन्होंने नगाड़ों की थाप पर जमकर नाच गाना किया। मिठाइयां भी एक-दूसरे को बांटी गई। इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का कुछ इसी तरह इजहार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications