हमें हार से निराशा हुई है पर हम हताशा नहीं है : भाजपा
महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार पर गुरुवार को पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं रहे। हम अपनी हार स्वीकार करते हैं।"
उन्होंने कहा, "चुनावों में हार से हमें निराशा हुई है लेकिन हम हताश नहीं हुए हैं। हमें अपनी कमजोरियों के बारे में सोचना पड़ेगा और ईमानदारी से उनका विश्लेषण करना पड़ेगा।"
प्रसाद ने जोर देकर कहा, "चुनावी नतीजों से हमें एक सीख जरूर मिली है और वह यह है कि हमें अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष एक स्वर में बोलना होगा।"
महाराष्ट्र में भाजपा-शिव सेना गठबंधन की हुई पराजय के लिए उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में हमने कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को हमने कड़ी टक्कर दी है। मनसे फैक्टर ने हमें प्रभावित किया। मनसे जहां 12 सीटों के आसपास जीतने में सफल रही, वहीं उसने 40-45 सीटों पर हमें नुकसान पहुंचाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications