लक्ष्य से कम रह जाएगा ऊर्जा उत्पादन
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में 11 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान तय किया गया 78,000 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जाना संभव नहीं हो पाएगा। इस अवधि में ऊर्जा उत्पादन निर्धारित लक्ष्य से 17 फीसदी कम रह जाएगा।
योजना आयोग की सदस्य सुमित्रा चौधरी ने कहा कि लक्ष्य पूरा न पाने का कारण कई केंद्रीय ऊर्जा परियोजनाओं का पूरा न हो पाना है।
चौधरी ने इकोनामिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा,"हम निर्धारित 78,000 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा से कम 65-70,000 मेगावाट ऊर्जा का ही उत्पादन कर पाएंगे।"
चौधरी ने केंद्रीय परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी परियोजनाओं की तुलना में निजी क्षेत्र की परियोजनाएं 11 वीं योजना के दौरान लक्ष्य अधिक अधिक ऊर्जा का उत्पादन करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications