मथुरा हादसे के एक दिन बाद बहाल हुईं रेल सेवाएं
बुधवार तड़के करीब 4.50 बजे दिल्ली जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर बाजना पुल के पास गोवा संपर्क क्रांति ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
उत्तर मध्य रेलवे के मंडलीय प्रबंधक आर.एम. त्रिपाठी ने बताया, "इस घटना के पीछे दो बातें हो सकती है। पहली, गोवा एक्सप्रेस के चालक ने रफ्तार 10 किलोमीटीर प्रति घंटा पर न रखी हो। दूसरी, उसने सिग्नल की उपेक्षा की या फिर सिग्नल में ही कोई खराबी थी।" उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट हो चुका है कि मेवाड़ एक्सप्रेस अचानक जंजीर खींचे जाने की वजह से रुकी थी। उन्होंने कहा कि यदि वह ट्रेन ऐसे न रुकी हो तो शायद ऐसा हादसा न होता।
इसबीच, इस मामले में राजस्थान पुलिस के तीन कांस्टेबलों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोटा से लाया जा रहा अपराधी मुन्ना साजिद जंजीर खींचकर गायब हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications