बेंगलुरू में जागरूकता फैलाने के लिए पर्यावरण रैली
रैली शहर के दिल कहे जाने वाले क्यूबॉन पार्क से शुरू होकर आठ किलोमीटर का दायरा तय करने के बाद फिर वही खत्म होगी। यह रैली शहर के प्रमुख स्थलों ट्रिनिटी सर्कल, उल्सूर लेक, कमर्शियल स्ट्रीट, इंडियन एक्सप्रेस बिल्िंडग और विधान सौध से होकर गुजरेगी।
रैली के आयोजक अनंत ने आईएएनएस को बताया,"विश्व के सुरक्षित भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को 152 से अधिक देशों में 3,000 से अधिक रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। बेंगलुरू में भी इसी विशेष मकसद से रैली का आयोजन किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications