नक्सलियों ने दी अपहृत पुलिस अधिकारी को मारने की धमकी
इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम मिदनापुर के संकरैल थाने पर हमला करके नक्सलियों ने पुलिस अधिकारी अतींद्र नाथ दत्ता को बंधक बना लिया था।
नक्सलियों के सरगना किशनजी ऊर्फ कोटेश्वर ने मीडिया के एक वर्ग को बताया, "अगर दत्ता को कुछ होता है तो नक्सली उसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। पहले भी मैंने भरोसा दिलाया था कि दत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा और अगर हमारी मांगें मान ली जाती हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।"
उसने कहा, "अब सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बलों को वापस चले जाना चाहिए। अगर वे गोलीबारी बंद नहीं करते तो मैं उस वादे पर कायम नहीं रह पाउंगा जो मैंने देश और दत्ता के परिवार से किया था।"
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुरनातानी इलाके के निकट गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में संयुक्त सुरक्षा बलों नक्सलियों पर गोलीबारी की।
उधर, अपहृत अधिकारी के पिता अशोक दत्ता ने सुरक्षा बलों के अभियान की जरूरत पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि यह अभियान क्यों शुरू किया गया है। अगर मेरे बेटे को कुछ होता है तो पूरे राज्य पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications