जल्द होगी झारखण्ड विधानसभा चुनाव की घोषणा : चिदम्बरम

चिदम्बरम ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "राज्य में राष्ट्रपति शासन अब खत्म होने को आ रहा है। राज्य में चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग चुनाव के तारीखों की कुछ ही दिनों में घोषणा करेगा।"

उन्होंने कहा, "राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होंगे और नक्सली समस्या उसमें आड़े नहीं आएगी।"

चिदम्बरम ने कहा, "हम नहीं जानते कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) चुनावों में क्या रुख अपनाएगी लेकिन महाराष्ट्र की जनता ने उनके द्वारा की गई चुनाव बहिष्कार की घोषणा को नजरअंदाज कर मतदान में भाग लिया।"

उन्होंने रांची में विकास कार्यो का जायजा लिया और हजारीबाग जिले का भी दौरा किया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों से साथ बैठक कर चिदम्बरम ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की और तैयारियों का जायजा भी लिया।

इस दौरान राज्य के पुलिस अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ प्रस्तावित अभियान के सिलसिले में एक प्रस्तुति दी और गृह मंत्री को उससे अवगत कराया।

चिदम्बरम ने कहा, "राज्य में कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखना पुलिस का काम है जबकि अर्धसैनिक बल उन्हें अपना सहयोग देते हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+