युवराज के पिता योगराज सिंह चुनाव हारे
योगराज को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) ने अपना उम्मीदवार बनाया था। योगराज पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंदर कुमार बंसल ने 12,250 मतों से पराजित किया।
पिता के चुनावी समर में उतरने के बावजूद युवराज एक बार भी उनके लिए चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचे। यह अलग बात है कि योगराज ने लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए अपने चुनावी पोस्टरों में युवराज की तस्वीर भी छपवा रखी थी।
गुरुवार को जब मतगणना शुरू हुई तब योगराज चौथे स्थान पर दिख रहे थे लेकिन धीरे-धीरे उनके खाते में मत आते गए और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
योगराज ने भारत के लिए एक टेस्ट और छह एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह 1980 में आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications