अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा प्रदर्शन : हुड्डा
मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया कि नतीजे अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "नतीजे हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे लेकिन कांग्रेस राज्य में इतिहास बनाने जा रही है। हम लगातार दूसरी बार सरकार बनाएंगे। हम यह समीक्षा करेंगे कि हमें इतनी कम सीटें क्यों मिली।"
आशानुरूप प्रदर्शन न होने के बावजूद रोहतक शहर में हुड्डा के घर पर कांग्रेस समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया।
उल्लेखनीय है कि हुड्डा ने जल्द चुनाव कराने के लिए निर्धारित समय से पहले ही राज्य विधानसभा भंग कराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications