विकास से समझौता नहीं, पर ग्रीनहाउस गैसों पर नियंत्रण जरूरी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली में गुरुवार को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हरित प्रौद्योगिकी के विकास और स्थानांतरण पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्धाटन करते हुए सिंह ने कहा, "प्रौद्योगिकी और उसका विस्तार जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए एक प्रमुख तत्व साबित होगा। "

इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय पर्यावरण मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया गया है। इसमें दुनिया के सभी हिस्सों से 30 मंत्री और 58 प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।

हरित प्रौद्योगिकी के विस्तार पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक स्थानांतरण और वित्तीय सुविधाओं की स्थापना के जरिए इसमें सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में 'युनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज' (युएनएफसीसीसी) को प्रभावी बनाने और सामूहिक कार्यवाही के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+