नोवार्टिस का शुद्ध लाभ 2.22 अरब डॉलर
जेनेवा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड की दवा बनाने वाली कंपनी नोवर्टिस ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 2.11 अरब डॉलर का मुनााफा अर्जित किया। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले एक फीसदी अधिक है।
आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले तीन फीसदी बढ़ कर 11 अरब डॉलर हो गई।
चालू वित्त वर्ष में अब तक कंपनी की कुल आय में गिरावट आई है और यह पिछले साल के मुकाबले आठ फीसदी गिर कर 6.1 अरब डॉलर रह गई है।
कुल आय में गिरावट को लेकर नोवार्टिस का कहना है कि इसके लिए मुद्रा की अस्थिरता और कुछ अन्य कारण जिम्मेदार हैं।
नोवार्टिस दवा बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी है जिसने एच1एन1 निरोधक दवा बनाई है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे आने वाले दिनों में बिक्री में तेजी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications