विकास के नाम पर मिले वोट: अशोक चव्हाण
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने गुरुवार को कहा कि जनता ने राज्य के विकास के नाम पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन को वोट दिया है। प्रदेश में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े के आसपास पहुंचता दिख रहा है।
चव्हाण ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "धर्मनिरपेक्ष और समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर राज्य में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की सरकार बनेगी।"
मनसे से समर्थन का सवाल ही नहीं
उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से समर्थन लेने की संभावना से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "शिव सेना और मनसे की लड़ाई से हमें कुछ लेना देना नहीं है।"
यह पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications