जगनमोहन दिल्ली के लिए रवाना हुए
हैदराबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस दौरे में जगनमोहन संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। संभावना है कि इस दौरान वह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करें। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगे या नहीं।
उल्लेखनीय है कि वाईएसआर की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद जगनमोहन की यह पहली दिल्ली यात्रा है। वाईएसआर के करीबी रहे राज्यसभा सदस्य के. वी. पी. रामचंद्र राव पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications