मप्र में प्रशासनिक हुनर सीख रहे हैं 23 देशों के अधिकारी
अकादमी के महानिदेशक संदीप खन्ना ने बताया कि नई दिल्ली के 'इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाईड मेन पावर रिसर्च' में प्रशिक्षणरत ये अधिकारी मध्य प्रदेश में चार दिवसीय प्रशासकीय योजनाओं के व्यवहारिक क्रियान्वयन का प्रशिक्षण लेने आए हैं। 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को ग्रामीण विकास,नगरीय विकास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी आधारभूत योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
खन्ना के मुताबिक प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी नाईजीरिया, जाम्बिया, फिलीपींस, नेपाल, लेसोथो, वियतनाम, तंजानिया, बेबिन, यूगांडा, इथोपिया ,श्रीलंका, सूडान, बांग्लादेश, लाओस, मलेशिया, चिली, लाइबेरिया, मॉरीशस आदि देशों की शासकीय सेवाओं में कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications