अफगानिस्तान में 3 ब्रिगेड भेजेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान में तीन ब्रिगेड और एमवी-22 ओस्प्रे लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा भेजा जाएगा। यह कदम सैनिकों की नियमित अदला-बदली के तहत उठाया जाएगा।
इस तैनाती के तहत 7700 सैनिकों वाली सेना की दो सक्रिय ब्रिगेड और 3500 सैनिकों वाली नेशनल गार्ड ब्रिगेड शामिल होगी। रक्षा विभाग की वेबसाइट के मुताबिक यह अदला-बदली 2010 की बसंत में होगी।
एमवी-22 ओस्प्रे लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा अगले महीने के आरंभ में अफगानिस्तान भेजी जाएगा।
इस बीच अफगानिस्तान की रणनीति तय करने वाले वार्ताकार भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे हैं।
अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और रिपब्लिकन सदस्य सरकार पर अफगानिस्तान में कम से कम 40,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का दबाव बना रहे हैं। जबकि व्हाइट हाउस के सलाहकारों का कहना है कि वहां सैनिक भेजने की बजाए अफगान सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications