सोनिया गांधी व प्रियंका शिमला पहुंची
एक अधिकारी ने बताया कि सोनिया गांधी अपने परिवार सहित शिमला के पास स्थित कल्याणी हेलीपेड पर उतरी। वह काफी समय तक चाराबरा में रहीं, जहां प्रियंका का कॉटेज बन रहा है।
पिछल्ले तीन महीनों के दौरान गांधी परिवार का शिमला का यह तीसरा दौरा है।
पिछली बार सोनिया गांधी मध्य जून महीने में प्रियंका के साथ कई दिनों तक यहां रही थीं।
निर्माण कार्य का लगभग तीन घंटों तक निरीक्षण करने के बाद सोनिया गांधी, प्रियंका के कॉटेज के बगल में स्थित ओबेराय समूह के आलीशान रिसोर्ट, वाइल्डफ्लावर हाल में चली गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications