खरगा कोर ने सतोपंत शिखर फतह किया
गढ़वाल हिमालय में 7075 मीटर ऊंचा सतोपंत शिखर दुनियार के पर्वतारोहियों के लिए बड़ा ही कठिन माना जाता है। कोर की छह सदस्यीय पहली टीम ने 20 सितंबर को इस शिखर पर तिरंगा, सेना का ध्वज तथा गढ़वाली झंडा फहराया। चार सदस्यीय दूसरी टीम ने 22 सितंबर 2009 को इस शिखर को फतह किया।
ये टीमें पर्वतारोहण एवं ट्रेकिग के दौरान 300 किलो अपशिष्टों को एकत्रित कर अपने साथ लाईं। इस तरह उन्होंने पर्यावरण की सफाई भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications