हिमाचल उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान शुरू
राज्य में रोहड़ू और ज्वाली विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा। ये दोनों सीटें वीरभद्र सिंह और राजन सुशांत के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष खीमी राम ने आईएएनएस को बताया, "हमने बुधवार सुबह प्रचार अभियान आरंभ कर दिया। रोहड़ू सीट पर मुख्यमंत्री सहित पार्टी राज्य इकाई के हमारे नेता कई जनसभाएं करेंगे।"
गौरतलब है कि शिमला की रोहड़ू सीट पर खुशी राम बालनताह और कांगड़ा जिले की ज्वाली सीट पर बलदेव राज भाजपा के उम्मीदवार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications