शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को खुलने के साथ ही मिला-जुला रुख देखा गया।
े बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17229.72 पर खुला। सुबह करीब 10.40 बजे सेंसेक्स गिरावट के साथ 17206.87 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को सेंसेक्स 17,223.01 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बढ़त के साथ 5114.85 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी गिरावट के रुख के साथ 5111.45 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 5114.45 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications