मध्य प्रदेश में 30 साल में हुए जमीन घोटालों की जांच होगी : शिवराज
सिवनी में बुधवार को आयोजित लोक कल्याण शिविर एवं गरीब सम्मेलन में चौहान कहा कि इस समिति की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
चौहान ने कहा कि सरकार को गरीबों की चिंता है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2008 के पहले से जो गरीब जनजाति वर्ग के लोग जमीन पर काबिज हैं, उन्हें उस जमीन का मालिकाना हक दिलाया जाएगा। ऐसे परिवारों को पट्टे दिए जाएंगे। चौहान ने कहा कि इस सिलसिले वह जनवरी 2010 में वनवासी कल्याण यात्रा शुरु करेंगे और यह हकीकत जानने की कोशिश करेंगे कि कितने लोगों को जमीन के पट्टे मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications