नक्सलियों ने विद्यालय में किया विस्फोट, 2 कमरे ध्वस्त (लीड-1)
बेलहर थाना के प्रभारी सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि गेरूआ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को ही नक्सलियों ने निशाना बनाया। इस भवन में दो ही कमरे थे। ध्वस्त भवन के सटे ही तीन वर्ष पूर्व बने विद्यालय के दूसरे भवन को नक्सलियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
इससे पहले पुलिस ने बताया कि गेरूआ गांव में देर रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 20-25 नक्सलियों ने धावा बोल दिया तथा एक विद्यालय भवन में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल या मरने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications