शारजाह में विमान दुर्घटना, 6 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक शेख खालिद अल-कासिमी ने कहा है कि बोइंग 707 शारजाह हवाई अड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अल-कासिमी ने कहा कि विमान बुधवार को सुबह खारतूम से शारजाह पहुंचा था और सूडान वापस लौट रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने अंग्रेजी दैनिक गल्फ न्यूज को बताया है कि विमान पलट गया और आग की लपटों में तब्दील हो गया। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे से काले धुएं निकलते हुए देखे जा सकते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications