ममता बुधवार की रात पहुंचेंगी मथुरा
रेलवे प्रवक्ता ने यहां कहा, "ममता बनर्जी घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए बुधवार की रात कोलकाता से मथुरा पहुंच रही हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "बुधवार को अपराह्न् में रेल राज्य मंत्री ई.अहमद अपना निजी दौरा स्थगित कर कोझीकोड से सीधे मथुरा पहुंचे थे और उन्होंने घायल यात्रियों से मुलाकात की थी।"
घायलों को मथुरा के माहेश्वरी अस्पताल, सैन्य अस्पताल, मेथोडिस्ट अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है तो कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्राउमा केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications