बिहार में नक्सलियों ने विद्यालय का भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार गेरूआ गांव में देर रात प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 20-25 नक्सलियों ने धावा बोल दिया और विद्यालय के भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इस घटना में विद्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल या मरने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications