ईरानी मूल के अमेरिकी विद्वान को तत्काल रिहा किया जाए : अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान कैली ने मंगलवार को कहा, "ताजबख्श के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। हम ईरान से उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान करते हैं।"
गौरतलब है कि इसी वर्ष जून में हुए ईरानी राष्ट्रपति के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में हुए प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में ताजबख्श को सजा सुनाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications