Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एसटीएफ ने कुख्यात दस्यु को मार गिराया

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रथम बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि राजधानी के गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में आज शाम एसटीएफ से एक मुठभेड़ में कुख्यात डकैत चंद्रा मारा गया।

लाल ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि चंद्रा अपने साथियों के साथ लखनऊ के किसी व्यापारी का अपहरण कर उसे दस्यु रागिया को जंगल में जाकर सौंपेगा। शाम करीब चार बजे विभूतिखंड इलाके में रोडवेज वर्कशाप के पास एसटीएफ ने चंद्रा को घेरकर आत्म-समर्पण करने को कहा, जिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ ने उसे मार गिराया। उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक चंद्रा के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट और अपहरण के 16 मामले दर्ज थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उस पर 20,000 रूपये का इनाम घोषित था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+