मध्य प्रदेश में लाख का उत्पादन बढ़ाने की मुहिम
लाख की राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ी मांग को ध्यान में रखकर प्रदेश में विशेष प्रयास किए जा रहे है। इन प्रयासों का ब्यौरा देते हुए राज्य सहकारी लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष विश्वास सारंग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रदेश के दस जिलों में राष्ट्रीयकरण नीति के तहत लाख का संग्रहण और व्यवसाय का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।
सारंग के मुताबिक प्रदेश में वर्तमान में 65 हजार क्विंटल प्रति वर्ष लाख का उत्पादन है जिसे इस साल बढ़ाकर 90 हजार क्वि ंटल किए जाने का लक्ष्य है। लाख के उत्पादन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए दाम में 30 से 50 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा किया गया है। कच्चे लाख का वर्तमान मूल्य 30 तथा 40 रुपए प्रति किलो को बढ़ाकर 60 और 90 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है।
स्ांघ द्वारा कराए गए एक अध्ययन में पता चला है कि लाख का उपयोग इलेक्ट्रानिक उद्योग, परफ्यूमरी , चूड़ी उद्योग , पॉलिश उद्योग सहित सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में व्यापक रूप से किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications