मथुरा में 2 रेलगाड़ियों की टक्कर, 10 मरे
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब गोवा एक्सप्रेस ने वहां पहले से खड़ी मेवाड़ एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों में अभी भी लगभग 50 लोग फंसे हुए हैं।
उत्तर-मध्य रेलवे के मंडलीय प्रबंधक आर. एम. त्रिपाठी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications