छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
बैठक में मुख्य रूप से लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया। बैठक में भाग ले रहे एक अधिकारी ने बैठक के बाद बताया कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों को छठ पर लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने तथा घाटों पर श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि गंगा के बढ़े जलस्तर और घाटों की खतरनाक स्थिति को देखते हुए छठ पूजा में पहली बार गंगा नदी में राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टुकड़ी तैनात की जाएगी। अघ्र्य के समय बल के जवान अपनी मोटरबोट से नदी में गश्त करते रहेंगे।
खतरनाक घाटों की घेराबंदी करने तथा घाटों पर रोशनी, पीने के पानी की व्यवस्था तथा मेडिकल टीम के रहने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications