गोवा विस्फोट सूचना तंत्र की चूक का नतीजा : अधिकारी
अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) पुलिस अधीक्षक आत्माराम देशपांडे ने मंगलवार शाम पत्रकारों से चर्चा में कहा, "यह खुफिया तंत्र की असफलता नहीं है बल्कि सूचना तंत्र में चूक है।"
गत शुक्रवार को मडगांव में हुए विस्फोट में पाटिल सहित इस संगठन के दो सदस्य मारे गए थे। यह घटना उस वक्त हुई थी जब उनके स्कूटर में रखकर ले जाया जा रहा विस्फोटक रास्ते में ही फट गया था।
खुफिया एजेंसियों ने गोवा सीआईडी को पाटिल की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में चेताया था। बहरहाल, सूचना तंत्र में चूक की बात सामने आने से गोवा पुलिस की खुफिया शाखा अब इसकी भरपाई में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications