कांग्रेस ने वैशालीनगर से भजन सिंह निरंकारी को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीस ने बुधवार को एक बयान जारी कर निरंकारी को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निरंकारी के नाम को हरी झंडी दी।

दुर्ग जिले की वैशालीनगर विधानसभा सीट पर सात नवम्बर को उपचुनाव होना है। दुर्ग से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरोज पांडेय ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा ने जागेश्वर साहू को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+