विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगा झामुमो
झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के बेटे हेमंत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मौजूदा परिस्थिति में झामुमो किसी से भी गठबंधन करने को इच्छुक नहीं है। पार्टी अकेले दम विधानसभा चुनाव लड़ेगी।"
उन्होंने कहा, "हमारा विश्वास है कि यदि हम अकेले दम चुनाव में उतरेंगे तो पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा।"
उल्लेखनीय है कि झामुमो ने कांग्रेस के साथ मिलकर 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों दल साथ-साथ चुनाव मैदान में उतरे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications