केरल कर रहा है देश पर शासन : रामदास
रामदास ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "केरल देश का सबसे छोटा राज्य है। केंद्र में सचिव स्तरीय कुल 53 पदों में से 19 पर केरल का कब्जा है। लोग हैरत में रहते हैं कि ये केंद्रीय सचिवालय है या फिर केरल का सचिवालय।"
रामदास का यह बयान उस वक्त आया है जब केंद्र सरकार ने केरल को मुल्लईपेरियार में नया बांध बनाने के लिए सर्वेक्षण कराने की अनुमति दे दी। इस मुद्दे पर केरल और तमिलनाडु के बीच भौंहे तनी हुई है।
केरल यहां नया बांध बनाना चाहता है जबकि तमिलनाडु इसका विरोध कर रहा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा था, "इस मुद्दे पर केरल सरकार अपनी छाती फूला ले और यह सोचे कि हमारा सिर झुक गया है तो लोग आश्चर्य करेंगे कि देश पर किस राज्य का शासन चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications