उत्तर कोरिया की ओर से खतरा बढ़ा : गेट्स
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रीय समाचार एजेंसी योनहैप ने खबर दी है कि गेट्स ने सियोल में दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों से कहा, "उत्तर कोरिया सरकार द्वारा खड़ा किया गया खतरा बरकरार है और कई मायनों में यह कहीं ज्यादा ही खतरनाक और विनाशकारी हो गया है।"
गेट्स ने कहा कि उत्तर कोरिया की थल सेना कमजोर हो गई है, फिर भी उत्तर कोरिया से खतरा इसलिए बढ़ गया है क्योंकि इसने परमाणु हथियार विकसित कर लिए है और वह अपनी परमाणु व मिसाइल तकनीक को अन्य देशों में फैला सकता है।
गेट्स ने कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों को कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि वे जो कुछ भी बनाते हैं, उसे बेचना चाहते हैं।"
गेट एक वार्षिक द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को जापान से सियोल पहुंचे। वह गुरुवार को दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री किम ते यंग से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications