वार्षिक सिख परेड के लिए तैयार है अमेरिका का पहला पंजाबी गांव
प्रवासी भारतीयों के सबसे बड़े निवास के रूप में मशहूर इस शहर में अगले सप्ताह आयोजित होने वाली 30वीं सिख परेड के दौरान 75,000 सिखों के पहुंचने के आसार हैं। यह शहर कैलीफोर्निया प्रांत की राजधानी सेक्रामेंटो के करीब स्थित है।
इस परेड का आयोजन सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब को स्थापित करने की याद में किया जाता है। इसके अंतर्गत मुख्य समारोह की शुरुआत 30 अक्टूबर को होती है। इस दिन से यहां के मुख्य गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का अनवरत पाठ किया जाता है।
शाम ढलते ही परेड में जुटे सिख आतिशबाजी करते हैं। इस समारोह के दौरान शहर के प्रमुख नेता और समाज के सभी वर्गो के गणमान्य लोग हिस्सा लेते हैं। सिख मंदिर के अध्यक्ष बलराज ढिल्लन ने कहा, "यह स्थानीय लोगों का धन्यवाद करने का पंजाबी तरीका है।"
इस अवसर पर स्थानीय समुदाय द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया जाता है। इसमें समाज के अमीर और गरीब सभी तबके के लोग शरीक होते हैं। लंगर में प्रयुक्त खाद्य सामग्री अमीर लोगों द्वारा दान में दी गई होती है। लंगर में 250,000 लोगों के खाने की व्यवस्था होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications