'कृषि और ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष ध्यान की जरूरत'
प्रधानमंत्री को बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने कहा, "मध्यावधि तक हमें मोटे तौर पर दो क्षेत्रों कृषि और ऊर्जा पर ध्यान देने की जरूरत है।"
'आर्थिक अनुमान 2009-10' जारी करने के बाद रंगराजन ने पत्रकारों से कहा, "ऊर्जा क्षेत्र में हमें यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि हमने जो लक्ष्य तय किया है वह हासिल किया जाए। हम लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। हमें 11वीं पंचवर्षीय योजना के बाकी दो वर्षो में 50 हजार मेगावाट बिजली पैदा करनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications