मेक्सिको की सड़कों पर महिलाओं के लिए दौड़ेंगी गुलाबी टैक्सियां

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एक गुलाबी टैक्सी की चालक लीडिआ हरनानदेज का कहना है, "लोग हमें रास्ते में रोककर इस नई शुरूआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं और महिलाएं भी इस संबंध में जानकारियां ले रही हैं।"

मेक्सिको के कई इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए यह नई शुरूआत की गई है। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या पुरुष टैक्सी चालकों द्वारा किए जाने वाले अभद्र व्यवहार से सुरक्षित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

मेक्सिको सिटी में पिछले साल से ही महिलाओं के लिए अलग से बसें चलाई जा रही हैं और पिछले कुछ समय से अत्यधिक भीड़ इकट्ठी होने वाले निश्चित समय में मेट्रो कारों में भी उनकी जगह सुरक्षित होती है। वर्तमान में शुरू की गई इस नई परियोजना पर प्यूब्ला के शहरी परिवहन कार्यालय ने कुल 430,000 डॉलर खर्च किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+