यूरोपीय संघ ने पोत व विमानन कंपनियों पर उत्सर्जन सीमा निर्धारित की
ईयू के राजनयिकों के अनुसार लक्जेमबर्ग में आयोजित एक बैठक में मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई है कि दिसंबर में कोपनहेगन में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक में यह मांग की जानी चाहिए कि विमानन कंपनियों को वर्ष 2020 तक अपने उत्सर्जन में 10 प्रतिशत तक और पोत परिवहन कंपनियों को वर्ष 2020 तक उत्सर्जन में 20 प्रतिशत की कटौती करनी चाहिए।
स्वीडिश सरकार की ओर से मंत्रियों की बैठक के लिए तैयार एक समझौता मसौदे के अनुसार उत्सर्जन में कटौती वैश्विक स्तर पर इस तरीके से लागू की जानी चाहिए ताकि कोई एक स्तर सुनिश्चित हो सके। ईयू की अध्यक्षता फिलहाल स्वीडन के पास है।
बातचीत के पूर्व राजनयिकों ने कहा है कि विमानन कंपनियों और पोत परिवहन कंपनियों के उत्सर्जन में कटौती के सवाल पर काफी मतभेद है। कुछ सदस्य देशों का कहना है कि जब तक अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं उत्सर्जन में कटौती पर राजी नहीं हो जातीं, तब तक ईयू को खुद से किसी उत्सर्जन सीमा का निर्धारण नहीं करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications