जगनमोहन ने सोनिया से मिलने का समय मांगा (लीड-1)

संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति की शुक्रवार को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे जगनमोहन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने मैडम से मिलने का समय मांगा है। अगर वह समय देती हैं तो मैं निश्चित तौर पर उनसे मिलने जाऊंगा।"

संभावना है कि इस दौरान वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वाईएसआर की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद जगनमोहन की यह पहली दिल्ली यात्रा है। वाईएसआर के करीबी रहे राज्यसभा सदस्य के.वी.पी. रामचंद्र राव पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वह जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+