ईरान के परमाणु मसले पर विएना वार्ता संपन्न

विएना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु ईंधन का अन्य देशों में प्रसंस्करण कराने के मसले पर बुधवार को विएना वार्ता संपन्न हो गई। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई का कहना है कि वार्ता में शामिल देश उनके प्रस्ताव के मसौदे पर शुक्रवार तक जवाब देंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समझौते का ब्यौरा तत्काल नहीं मिल सका है, लेकिन अलबरदेई ने कहा कि ईरान, रूस, फ्रांस और अमेरिका इस प्रस्ताव का हिस्सा हैं।

ईरान के शिष्टमंडल के प्रमुख अली असगर सोल्तानेह पत्रकारों के इस प्रश्न का उत्तर देने से इंकार कर दिया कि क्या उनका देश अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को प्रसंस्करण के लिए देश से बाहर भेजना पसंद करेगा।

उन्होंने कहा, "आपको इसका जवाब शुक्रवार तक मिल जाएगा।"

ईरान द्वारा फ्रांस को समझौते का हिस्सा नहीं बनाने पर जोर देने के कारण विएना बातचीत रुकी रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+