अपहृत थाना प्रभारी के परिजनों ने की बुद्धदेव से मुलाकात

नक्सलियों ने मंगलवार को संकरैल पुलिस थाने पर दिनदहाड़े हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और दत्त का अपहरण कर लिया था।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में दत्त के पिता अशोक दत्त, मां चंदा दत्त और पत्नी इंद्राणी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से उनकी 45 मिनट बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दत्त के एक रिश्तेदार संजीव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मुख्यमंत्री के साथ हमारी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने हमारी बात गौर से सुनी। उन्होंने कहा कि हमने जो भी बातें उनसे कही हैं, वह उनका ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह सारी बातों पर गौर करेंगे।"

संजीव ने कहा, "मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद हम सब संतुष्ट हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जो नक्सली नेता किशनजी को नापसंद हो।"

उल्लेखनीय है कि घटना की जिम्मेदारी लेते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता कोटेश्वर राव ऊर्फ किशनजी ने धमकी दी थी कि यदि पुलिस ने क्षेत्र में कदम रखा तो वे महानिदेशक या महानिरीक्षक स्तर के किसी भी अधिकारी की हत्या कर देंगे।

राव ने मंगलवार की रात दत्त के पिता अशोक और पत्नी इंद्राणी से फोन पर बातचीत की थी और उनसे कहा था कि वे जाकर मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें उनकी मांगें बताएं।

राव ने सरकार के समक्ष दत्त को रिहा करने के एवज में भाकपा (माओवादी) की गिरफ्तार महिला सदस्यों जिनकी उम्र 40 से 60 के बीच है और जिनके बच्चे हैं, को रिहा करने की मांग रखी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे नक्सलियों से कोई अपील करना चाहेंगे तो इसके जवाब में संजीव ने कहा, "मैं किशनजी से इतना कहना चाहूंगा कि हमने उनकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। मैं उम्मीद करूंगा कि किशनजी दत्त की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+